समय पर उपचार मिलने से बची बेजुबान पशुओं की जान
📍 भैसवाड़ा
🎤 रिपोर्टर : श्रवण माली
भैसवाड़ा मुख्य मार्ग पर मानवता और जीव दया का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जहां सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े बेसहारा पशुओं को समय पर उपचार दिलाकर उनकी जान बचाई गई।
जानकारी के अनुसार मार्ग से गुजर रहे जागरूक गौसेवकों ने जब पशुओं को घायल और दर्द से तड़पते देखा तो तुरंत 1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट हेल्पलाइन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हुई और तत्काल मौके पर पहुंची।
पशु चिकित्सा टीम के सदस्य कल्पेश जी एवं उनके सहयोगियों ने मौके पर ही घायल पशुओं का प्राथमिक उपचार शुरू किया। गौसेवकों की सजगता और मेडिकल टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते पशुओं को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।
स्थानीय निवासियों और पशु प्रेमियों ने 1962 हेल्पलाइन सेवा एवं टीम के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि बेजुबान जीवों के प्रति इस प्रकार की संवेदनशीलता समाज के लिए प्रेरणादायक है।
गौसेवकों ने सफल रेस्क्यू और उपचार के लिए हेल्पलाइन सेवा तथा चिकित्सा टीम का विशेष आभार व्यक्त किया।

