“मन की बात सह प्रभारी” पद पर नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में खुशी
📍 बालोतरा
भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में विक्रम सिंह असाड़ा को “मन की बात सह प्रभारी” पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व में जारी नई टीम में यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली।
विक्रम सिंह असाड़ा की नियुक्ति पर बालोतरा सहित क्षेत्रभर के भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
बताया जा रहा है कि संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहते हुए उन्होंने युवा मोर्चा की विभिन्न गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

