एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, “ऑपरेशन विषभंजन” के तहत कार्रवाई
📍 बालोतरा
🎤 रिपोर्टर : सोहन सिंह सोलंकी
बालोतरा पुलिस ने “ऑपरेशन विषभंजन” के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार जाट के कब्जे से करीब 27.54 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ की बाजार में बड़ी कीमत बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई जा रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया तथा इसकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी।
बालोतरा पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

