उमरलाई में भीषण गर्मी के बीच हरा चारा मुहिम शुरू
📍 उमरलाई, बालोतरा
भीषण गर्मी में गौ सेवा को समर्पित एक सराहनीय पहल के तहत वीर दुर्गादास राठौड़ सेवा समिति एवं रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान के बैनर तले गौ माता को हरा चारा उपलब्ध करवाने की मुहिम शुरू की गई है।
उमरलाई के महंत सोमानंद सरस्वती के सानिध्य में सामाजिक कार्यकर्ता नरपतसिंह उमरलाई एवं उनकी टीम ने भामाशाहों के सहयोग से इस अभियान की शुरुआत की। यह मुहिम बरसात होने तक लगातार जारी रहेगी।
नरपतसिंह उमरलाई ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उमरलाई के जलकुंड, जोड़की नाड़ी सहित कई स्थानों पर रोजाना हरा चारा डाला जा रहा है, ताकि भीषण गर्मी में गौ माता भूखी न रहे। उन्होंने बताया कि उनकी टीम गौ सेवा के साथ-साथ पक्षियों के लिए परिंडे लगाने, जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध करवाने तथा पौधारोपण जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर महंत सोमानंद सरस्वती ने कहा कि गौ माता की रक्षा और सेवा करना हम सबका धर्म और कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर ऐसी सेवा मुहिमों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को पूजनीय स्थान प्राप्त है और गौ सेवा से सुख-समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

