भगवान महावीर टाउन हॉल बाडमेर मे बाड़मेर विधानसभा कार्यकर्ताओ का शक्ति सम्मेलन सम्पन्न हुआ। राष्ट्रिय कार्यक्रम के तहत 6 अप्रेल भाजपा स्थापना दिवस से 14 अप्रेल डॉ भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिन तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये! उसी क्रम मे आज भाजपा कार्यकर्ताओ का सम्मेलन आयोजित किया गया । जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जालमसिंह रावलोत, राज्यमंत्री असरफ अली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कानसिंह कोटड़ी, जीतेन्द्र सिंह सेतराऊ, पुर्व जिलाध्य्क्ष मेजर पर्बतसिंह, आदूराम मेघवाल, दिलीप पालीवाल, जिला महामंत्री बलराम मूढ़, कैलाश कोटडिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अमृतलाल जैन, नगर प्रभारी महावीरसिंह चूली, नेता प्रतिपक्ष मदन चंडक व् युवामोर्चा जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे सरकार की विभिन्न योजनाएँ की जानकारी दी गई।
आईटी विभाग जिला संयोजक जितेन्द्र मालू जनता द्वारा भीम एप्प के बारे में प्रोजेक्टर द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी एवम भीम एप्प डाउनलोड करवाई गयी !
कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शिवकर सरपंच गोरखाराम मेघवाल सहित 30 अन्य युवा कार्यकर्ताओ को भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण करवाई गयी ! जिसमे प्रेम जिनगर, मुकेश जिनगर, जस्सू माली, दुर्जन माली, प्रेम माली, सवाई माली, हुकमा राम माली, जसवंत माली, भरत सोनी, राजू सोनी, लूनाराम मेघवाल भाडखा, मनीष, गोपालदास, कैलाश सोनी, लक्ष्मण सोनी, रमेश माली, सुरेश माली, जसराज माली, विनीत माली, सुरेश, अशोक, जीतेन्द्र, महेश कूमार, किशन, मुकेश, राम, लेखराज, रमेश दिलीप को दुप्पटा पहनाकर भाजपा सदस्यता ग्रहण करवाई गयी !